MP में लगातार तीसरे दिन निगम-मंडलों में नियुक्तियां: केपी यादव सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन, वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष बने संजय नगायच – Bhopal News

MP में लगातार तीसरे दिन निगम-मंडलों में नियुक्तियां:  केपी यादव सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन, वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष बने संजय नगायच – Bhopal News




एमपी में सरकार लगातार अलग-अलग आयोगों, बोर्ड, निगम मंडलों में नियुक्तियां कर रही है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी नियुक्ति आदेश जारी हुए। गुरुवार को सबसे पहले एसटी और एससी आयोग के अध्यक्षों की नियुक्तियां हुई थीं। इसके बाद शुक्रवार को भी नियुक्ति आदेश जारी हुए। ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले गुना के पूर्व सांसद केपी यादव को मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। केपी पिछले दो सालों से राजनीतिक पुनर्वास की आस लगाए बैठे थे। पन्ना के बीजेपी नेता संजय नगाइच को मप्र वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। नगाइच वर्तमान में प्रदेश भाजपा कार्यालय में सहयोग सेल का काम संभाल रहे हैं। बीजेपी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री केशव भदौरिया को महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। केशव भदौरिया बीजेपी के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं। शुक्रवार को इनकी हुई थी नियुक्तियां
शुक्रवार को ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन और उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह की घोषणा हो चुकी है। मछुआ कल्याण बोर्ड में महेश केवट को अध्यक्ष बनाया गया है।



Source link