CEO को धमकाने वाले मंत्री के भाई को मिली जमानत: गैर-जमानती धारा होने के बावजूद मिली बेल; कोर्ट में बनाया BP का बहाना – Bhopal News

CEO को धमकाने वाले मंत्री के भाई को मिली जमानत:  गैर-जमानती धारा होने के बावजूद मिली बेल; कोर्ट में बनाया BP का बहाना – Bhopal News




मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई इंदरसिंह चौहान को गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज होने के बावजूद जमानत मिल गई है। अलीराजपुर जनपद पंचायत की महिला सीईओ प्रिया काग को “जिंदा गाड़ने” और “दांत तोड़ने” की धमकी देने के मामले में आरोपी चौहान ने कोर्ट में बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर का हवाला दिया, जिसके आधार पर उन्हें राहत मिल गई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 के तहत केस दर्ज किया था, जो कि एक गैर-जमानती धारा है। ​इंदरसिंह चौहान का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद चौंकाने वाला है। पिछले 32 वर्षों में उन पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट, डकैती और आगजनी जैसे कुल 25 संगीन मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि, इतने लंबे आपराधिक इतिहास के बावजूद उनके रिकॉर्ड में अब तक एक भी मामले में सजा दर्ज नहीं है। 17 मामलों में बरी, 302-307 जैसे गंभीर केस भी शामिल जानकारी के मुताबिक, चौहान 17 मामलों में कोर्ट से बरी हो चुके हैं, जिनमें धारा 302 और 307 जैसे गंभीर केस भी शामिल थे। इसके अलावा, 4 मामलों में राजीनामा या खात्मा हो चुका है और दो पुराने मामलों का रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं है। ‘जिंदा गाड़ दूंगा’ कहकर डराने का आरोप ​ताजा मामला 22 अप्रैल का है, जब इंदरसिंह चौहान कन्या विवाह योजना के तहत पहले से विवाहित आवेदकों के नाम निरस्त किए जाने पर भड़क गए थे। आरोप है कि उन्होंने जनपद सीईओ प्रिया काग के दफ्तर में घुसकर उन्हें मारने की कोशिश की और डराते हुए कहा, “तुझे यहीं जिंदा गाड़ दूंगा, यहां सब मेरी मर्जी से होगा।” इस घटना के बाद डरी हुई महिला अधिकारी की सुरक्षा के लिए अब गार्ड तैनात किया गया है। दूसरी ओर, मंत्री नागरसिंह चौहान ने इस विवाद से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उनका भाई अलग रहता है और कानून अपना काम करेगा। फिलहाल दो मामलों की जांच जारी है, जिसमें एक 2025 का सरकारी काम में बाधा और दूसरा 2026 का यह ताजा धमकी भरा मामला शामिल है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. मंत्री के भाई ने लेडी CEO को धमकाया, मारने दौड़े पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे का थार कांड और उसके बाद लोधी की आईपीएस अफसर को धमकी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और मंत्री के परिजन का विवाद सामने आ गया है। ताजा मामला कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई इंदर सिंह चौहान से जुड़ा है। चौहान के खिलाफ महिला सीईओ को धमकाने, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।



Source link