जहर खाने वाले को न एम्बुलेंस मिली न इलाज: रीवा में अस्पताल पत्नी ने किया हंगामा; बोली- प्राथमिक इलाज तो कर देते – Rewa News

जहर खाने वाले को न एम्बुलेंस मिली न इलाज:  रीवा में अस्पताल पत्नी ने किया हंगामा; बोली- प्राथमिक इलाज तो कर देते – Rewa News




रीवा जिले के सिरमौर सिविल अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां समय पर उपचार न मिलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम कोलहा निवासी 50 वर्षीय बाल्मिक साकेत ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। परिजन तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल सिरमौर लेकर पहुंचे। मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बजाय उन्हें तुरंत रीवा के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान सबसे गंभीर बात यह रही कि अस्पताल में न तो मरीज को भर्ती किया गया और न ही कोई प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि 108 एम्बुलेंस उस समय कहीं और व्यस्त थी, जिसके कारण मरीज को करीब 2 घंटे तक अस्पताल परिसर के बाहर ही तड़पना पड़ा। समय पर इलाज और परिवहन की व्यवस्था न होने के कारण आखिरकार मरीज ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। मृतक की पत्नी ने अस्पताल के बाहर जमकर खरी-खोटी सुनाई और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना था कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता, तो उनके पति की जान बचाई जा सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से बीएमओ डॉ. आनंद पांडेय ने पदभार संभाला है, तब से अस्पताल में अव्यवस्था की स्थिति लगातार बनी हुई है। आए दिन मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है और प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



Source link