MP में गर्मी का कहर, बरस रही आग, उज्जैन-ग्वालियर के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

MP में गर्मी का कहर, बरस रही आग, उज्जैन-ग्वालियर के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान


Last Updated:

मध्य प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और पूरा प्रदेश गर्मी से बेहाल है. कई शहरों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर चला गया है और इससे जल्दी राहत भी मिलती हुई नजर नहीं आ रही है. अब इससे बच्चों को बचाने के लिए प्रदेश के कई जिलों में 8वीं तक के सभी स्कूल 27 से 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं.

Zoom

एआई से बनाई हुई तस्वीर

मध्य प्रदेश में मौसम हर पल बदल रहा है, जहां प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. आसमान से आग बरस रही है. प्रदेश इस समय तेज लू और झुलसा देने वाली गर्मी की चपेट में है. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल हैं. गर्मी का सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है, जब मध्य प्रदेश के कई जिलों में कक्षा नौवीं तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं.

उज्जैन में आठवीं क्लास तक स्कूलों की छुट्टियां
उज्जैन में भीषण गर्मी के चलते जिला शिक्षा विभाग के द्वारा कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूली बच्चों की छुट्टी घोषित की गई है, जिसमें शासकीय और अशासकीय स्कूल को आदेश जारी किए गए हैं. 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक यह अवकाश रहेगा. इसके अलावा कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूल 7:30 बजे से लेकर 12:30 तक लगाए जाएंगे.

ग्वालियर में भी प्रशासन ने दी बच्चों को राहत
ग्वालियर में भी भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है और कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान ने आदेश जारी करते हुए बच्चों को राहत दी है. कक्षा आठवीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों की 30 अप्रैल तक छुट्टी कर दी गई है. भारी गर्मी को देखते हुए बच्चों की छुट्टियां की गई हैं.

रतलाम में भी कक्षा पांचवीं तक हुईं छुट्टियां
रतलाम में भी मौसम विभाग की तरफ से हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया था. इसी वजह से भीषण गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि स्कूलों में कक्षा 1 से पांचवी तक की छुट्टी घोषित की गई है. कक्षा 6 से 12वीं तक कि कक्षाएं सुबह 12:00 तक ही लगेंगी.

भीषण गर्मी से बचने के लिए मौसम विभाग ने एडवायजरी भी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि दिन में खूब पानी पीएं. बहुत आवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकलें, साथ में पानी की बोतल और शरीर को ढककर निकले. इसके अलावा हल्के वजन और सूती रंग के कपड़े ही पहनें.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link