Video: पहली बॉल पर वैभव सूर्यवंशी से छक्का खाने के बाद पैट कमिंस क्या बोलो

Video: पहली बॉल पर वैभव सूर्यवंशी से छक्का खाने के बाद पैट कमिंस क्या बोलो


होमखेलक्रिकेट

Video: पहली बॉल पर वैभव सूर्यवंशी से छक्का खाने के बाद पैट कमिंस क्या बोलो

Last Updated:

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में तमाम बड़े गेंदबाजों की पिटाई करने का सिलसिला जारी रखा है. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जोश होजलवुड की कुटाई के बाद पैट कमिंस को भी नहीं छोड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने पहली बॉल पर इस 15 साल के ओपनर के छक्का खाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी.

Zoom

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा वैभव सूर्यवंशी उनके नए फेवरेट प्लेयर हैं

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने से पहले ही युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचा रखी है. हर गुजरते दिन के साथ उनका कद बढ़ता जा रहा है. 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने शनिवार को अपना दूसरा आईपीएल शतक जड़ दिया. उन्होंने सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंद में 103 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे. उनकी यह पारी बेकार गई क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 228 रनों का बड़ा लक्ष्य पांच विकेट से हासिल कर लिया. मैच के बाद विरोधी टीम के कप्तान पैट कमिंस ने इस युवा ओपनर की दिल खोलकर तारीफ की.

वैभव ने जैसे जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड के सामने कोई डर नहीं दिखाया था, वैसे ही सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस के सामने भी उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. इस मैच में सूर्यवंशी ने कमिंस की सिर्फ चार गेंद का सामना किया और आठ रन बनाए, जिसमें एक छक्का और दो सिंगल शामिल थे. 15 साल के विस्फोटक ओपनर की तूफानी बल्लेबाजी देखने के बाद कमिंस भी उनके फैन बन गए हैं. उन्होंने जयपुर में सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि बिहार के समस्तीपुर से आने वाला यह बल्लेबाज उनका “नया पसंदीदा खिलाड़ी” है.



Source link