निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में एक कोरियर कंपनी के ऑफिस में घुसकर दो युवकों ने एक कर्मचारी के साथ मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को हुई इस घटना में दो युवक अचानक कोरियर ऑफिस में दाखिल हुए और वहां काम कर रहे कर्मचारी पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारी को थप्पड़ों और बेल्ट से पीटा। मारपीट की यह पूरी वारदात ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर लगातार कर्मचारी पर वार कर रहे हैं। इस दौरान ऑफिस में मौजूद अन्य कर्मचारियों और लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। घटना के बाद कोरियर कंपनी के कर्मचारियों ने पृथ्वीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link