खरगोन में PSC एग्जाम, 3 लेयर चेकिंग से एंट्री: 8 केंद्रों पर 2839 अभ्यर्थी शामिल, CCTV से लाइव मॉनिटरिंग; रिटायर्ड जज निगरानी में – Khargone News

खरगोन में PSC एग्जाम, 3 लेयर चेकिंग से एंट्री:  8 केंद्रों पर 2839 अभ्यर्थी शामिल, CCTV से लाइव मॉनिटरिंग; रिटायर्ड जज निगरानी में – Khargone News


खरगोन जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 2839 परीक्षार्थी शामिल हुए। नकल रोकने और पारदर्शिता के लिए अभ्यर

.

सेंट्रल कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी के जरिए लाइव मॉनिटरिंग भी हुई। सुरक्षा के लिए केंद्रों के बाहर सशस्त्र बल तैनात किया गया।

रिटायर्ड जज निगरानी में, सिर्फ 4 चीजें ले जाने की छूट

परीक्षा की निगरानी संभागीय पर्यवेक्षक के तौर पर रिटायर्ड न्यायिक अधिकारी एनसी नागराज ने की। जांच के दौरान महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग महिला पर्यवेक्षकों द्वारा ही की गई। प्रवेश से पहले कतारों में अभ्यर्थियों की सघन जांच हुई। परीक्षार्थियों को अपने साथ केवल बॉल पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र और पहचान पत्र ले जाने की अनुमति दी गई। सभी केंद्रों के बाहर प्रतिबंधित सामग्री की सूची भी स्पष्ट रूप से चस्पा की गई थी।

कलेक्टर की चेतावनी- गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई

कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि परीक्षा को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए। सभी परीक्षा केंद्रों के अंदर और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन 8 परीक्षा केंद्रों पर की गई बैठक व्यवस्था

  • पीजी कॉलेज – 489 अभ्यर्थी
  • कन्या कॉलेज आनंदनगर – 400 अभ्यर्थी
  • गोकुलदास पब्लिक स्कूल – 400 अभ्यर्थी
  • द क्रिएटिव पब्लिक स्कूल, गोपालपुरा – 400 अभ्यर्थी
  • कन्या उमावि क्रमांक-1, तिलक पथ – 300 अभ्यर्थी
  • देवी अहिल्या बालक उमावि क्रमांक-2, खंडवा रोड – 300 अभ्यर्थी
  • उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक-1, तिलकपथ – 300 अभ्यर्थी
  • उमावि मोतीपुरा – 250 अभ्यर्थी

देखिए तस्वीरें…



Source link