छिंदवाड़ा में नरवाई की आग से किसानों को नुकसान: खेत में रखें पाइप-मोटर की लीड जलकर खाक, कार्रवाई की मांग – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में नरवाई की आग से किसानों को नुकसान:  खेत में रखें पाइप-मोटर की लीड जलकर खाक, कार्रवाई की मांग – Chhindwara News




छिंदवाड़ा खेतों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रविवार का राजाखोह गांव का है, जहां नरवाई में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि खेत में लगी आग तेजी से फैलते हुए आसपास के खेतों तक पहुंच गई। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में रखे पाइप, मोटर की लीड और अन्य कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए। घटना में किसानों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करते रहे। हालांकि तेज लपटों के कारण आग लगातार फैलती रही और दूसरे खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। स्थानीय किसानों का कहना है कि नरवाई जलाने की वजह से इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिससे उनकी मेहनत और संसाधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link