शहडोल में कार ने बाइक को रौंदा, एक की मौत: हरदी मेन रोड पर हुई घटना; महिला समेत दो घायल – Shahdol News

शहडोल में कार ने बाइक को रौंदा, एक की मौत:  हरदी मेन रोड पर हुई घटना; महिला समेत दो घायल – Shahdol News




शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र में हरदी मेन रोड पर एक सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसा रविवार दोपहर का बताता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, धमनी कला निवासी 52 वर्षीय रामरसीले सिंह अपने दो साथियों के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हरदी मेन रोड पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामरसीले सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चालक पर केस दर्ज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक रामरसीले सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link