रांझी के भगत सिंह वार्ड में शराब दुकान का विरोध: रहवासी क्षेत्र में प्रस्तावित दुकान के खिलाफ जनता सड़क पर उतरी – Jabalpur News

रांझी के भगत सिंह वार्ड में शराब दुकान का विरोध:  रहवासी क्षेत्र में प्रस्तावित दुकान के खिलाफ जनता सड़क पर उतरी – Jabalpur News




जबलपुर के रांझी स्थित बड़ा पत्थर के भगत सिंह वार्ड में प्रस्तावित कंपोजिट शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। दुकान खोले जाने की खबर मिलते ही रहवासी सड़क पर उतर आए और धरना दिया। क्षेत्र के पांचों पार्षद भी जनता के समर्थन में शामिल हुए। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि भगत सिंह वार्ड एक पूरी तरह आवासीय क्षेत्र है। यहां आसपास स्कूल, मंदिर और बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। लोगों को आशंका है कि शराब दुकान खुलने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होगी और इलाके का माहौल खराब हो सकता है। विरोध प्रदर्शन में शामिल पार्षदों ने स्पष्ट किया कि वे रहवासी क्षेत्र में शराब या बियर की दुकान किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगे। उन्होंने इस निर्णय को जनता की भावनाओं के विपरीत बताते हुए इसे रोकने का संकल्प लिया। पार्षदों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रस्तावित कंपोजिट शराब दुकान का लाइसेंस तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा।



Source link