Tulsi Silavat Filed Nomination For Sanwer Assembly By-election indore | सिलावट की दो साल में करीब 6 गुना बढ़ी संपत्ति, 2018 में 8.36 लाख की चल संपत्ति थी, अब बढ़कर 50.97 लाख हुई, पत्नी के पास 15 लाख का सोना, खुद के पास है एक पुरानी कार

Tulsi Silavat Filed Nomination For Sanwer Assembly By-election indore | सिलावट की दो साल में करीब 6 गुना बढ़ी संपत्ति, 2018 में 8.36 लाख की चल संपत्ति थी, अब बढ़कर 50.97 लाख हुई, पत्नी के पास 15 लाख का सोना, खुद के पास है एक पुरानी कार


इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिलावट पत्नी के साथ नामांकन के पहले भगवान के दर्शन को मंदिर पहुंचे।

  • शपथ पत्र में पत्नी के पास 40 लाख 89 हजार रुपए की चल और 2 करोड़ 54 लाख रुपए की अचल संपत्ति होने का जिक्र
  • 6 लाख 30 हजार रुपए सालाना आय अब 11 लाख 17 हजार रुपए से अधिक हुई, 16 लाख का लोन भी लिया

सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के साथ उन्होंने जो शपथ पत्र दिया है, उनके अनुसान उनकी संपत्ति दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव से करीब 6 गुना बढ़ गई है। उनकी पत्नी की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। 2018 में उनके पास 8.36 लाख की चल संपत्ति थी। जो अब बढ़कर 50.97 लाख हो गई है। वहीं, उन्होंने पत्नी के पास 40 लाख 89 हजार रुपए की चल और 2 करोड़ 54 लाख रुपए की अचल संपत्ति होने का जिक्र किया है।

शपथ पत्र के अनुसार संपत्ति

  • जिस बैंक खाते में पहले 7440 रुपए थे, उसमें अब 39.88 लाख रुपए, अचल संपत्ति भी 5.68 करोड़ से 6 करोड़ 8 लाख हुई – एक पुरानी कार, पत्नी के पास 15.86 लाख का सोना, खुद के पास 2.25 लाख के जेवर
  • भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट के पास कुल चल संपत्ति 50 लाख 97 हजार रुपए और अचल संपत्ति 6 करोड़ 8 लाख रुपए की है। उनकी पत्नी के नाम पर 40 लाख 89 हजार रुपए की चल और 2 करोड़ 54 लाख रुपए अचल संपत्ति है। एक साल 11 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में उनकी चल संपत्ति में छह गुना की बढ़ोतरी हुई है। सिलावट ने यह जानकारी नामांकन के दौरान शपथ पत्र में दी।
  • 2018 के विधानसभा चुनाव के समय उनके बैंक ऑफ बडौदा के बैंक खाते में 7 हजार 440 रुपए थे, अब उसमें 39 लाख 88 हजार 113 रुपए हैं।
  • पत्नी के भी यूनियन बैंक के खाते में पांच लाख 77 हजार रुपए थे, जो करीब तीन गुना बढ़कर 17 लाख 95 हजार 363 रुपए हो गए हैं।
  • इसके अलावा एसबीआई के खाते में 11382 और सेंट्रल बैंक मंे 1 लाख 58 हजार 692 रुपए जमा हैं। वहीं, पत्नी के पत्नी के एसबीआई में 11 हजार जबकि लक्ष्मी विलास में 2 लाख 83 हजार रुपए जमा हैं।
  • सिलावट के पास 2 लाख 26 हजार का सोना-चांदी जबकि पत्नी के पास 15 लाख 86 हजार की ज्वेलरी।
  • सिलावट पर 16 लाख से ज्यादा का बैंक लोन है।
  • 6 लाख 30 हजार रुपए सालाना आय अब 11 लाख 17 हजार रुपए से अधिक हो गई है।
  • 2018 में 2010 मॉडल की जिस कार का जिक्र किया था, इस बार भी उन्होंने उसी पुरानी कार का जिक्र किया है।
  • शपथ पत्र में 7.2 एकड़ खेती की जमीन, दुकान, आवास और अन्य अचल संपत्ति का जिक्र।
  • 2018 में उन पर प्रतिबंधात्मक धारा के उल्लंघन का केस था। अब उन पर कोई आपराधिक केस नहीं है।



Source link