आचार्य शिवकांत,
Heatwave Effect In MP: मध्य प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य के कई जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
खजुराहो में 45 डिग्री तापमान दर्ज
मध्य प्रदेश में इस समय गर्मी अपने चरम पर है. खजुराहो में 45 डिग्री और विदिशा में 44.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. कई जिलों में पारा 42 से 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक पूर्वी और पश्चिमी एमपी में हीटवेव का असर जारी रहेगा, हालांकि 3-4 दिनों में हल्की बारिश से राहत मिल सकती है.
कहीं हल्की बारिश, लेकिन राहत नहीं
पिछले 24 घंटों में खंडवा में 4 मिमी और सागर में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ है.
आगर मालवा में लू का असर
आगर मालवा जिले में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है. दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं और धूप से बचने के लिए गमछा, स्कार्फ और चश्मे का सहारा ले रहे हैं। ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है.
इंदौर में सड़कों पर सन्नाटा
इंदौर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। दोपहर के समय सड़कों पर कम आवाजाही दिख रही है. लोग लू और तेज धूप से बचने के लिए घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं. डॉक्टरों ने लोगों को अधिक पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और हल्का खाना करने की सलाह दी है. प्रशासन ने भी बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर में घर के अंदर रहने की हिदायत दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से तुरंत राहत मिलने की संभावना कम है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है.
किन जिलों में दिख रहा हीटवेव का असर
मौसम रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के लगभग 16 से 20 जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. इनमें खजुराहो (छतरपुर), नौगांव, टीकमगढ़, दतिया, ग्वालियर, गुना, दमोह, सागर, सतना, रीवा, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, धार और खंडवा जैसे जिले शामिल हैं. इनमें से कई जगहों पर तापमान लगातार 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. कुछ जिलों में तो यह 44 डिग्री तक भी पहुंच गया है.
Madhya Pradesh is facing record-breaking heat, with Khajuraho touching 45°C. A heatwave alert has been issued in 13 districts, including Indore and Ujjain.People should stay hydrated, avoid afternoon sun.
( https://t.co/8l3wKqTbE8)