मुरैना में इस साल का सबसे गर्म दिन: झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान, मौसम विभाग ने दी घर से न निकलने की सलाह – Morena News

मुरैना में इस साल का सबसे गर्म दिन:  झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान, मौसम विभाग ने दी घर से न निकलने की सलाह – Morena News




जिले में भीषण गर्मी दर्ज की जा रही है। अप्रैल माह में आज सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंचा और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। लोगों को घरों में रहने और अधिक पानी पीने की सलाह दी जा रही है। झुलसाने वाली गर्मी अप्रैल महीने में ही जिले में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज सीजन का सबसे गर्म दिन और तापमान जिले में दर्ज किया गया। आज अधिकतम 44 डिग्री तापमान के साथ न्यूनतम 28 डिग्री तापमान रहा। सुबह 9 बजे के बाद शहर सुनसान नजर आता है। मौसम विभाग के अनुसार कल भी यही तापमान रहेगा, इसमें कुछ बढ़ोतरी भी हो सकती है। लोगों और किसानों को आवश्यक कार्य के बिना घर से न निकलने की सलाह दी गई है। कल के बाद फिर तेज हवाएं और आंधी चलेंगी, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आएगी। फिलहाल लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। अनावश्यक घरों से न निकलें मौसम विभाग के सह संचालक डॉ. संदीप सिंह तोमर के अनुसार इस वर्ष रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है और आगे भी जारी रहेगी। आज का तापमान 44 और 28 रहा है। यह कल यानी मंगलवार को भी बना रहेगा। हालांकि, एक दिन बाद से तेज हवाएं और आंधी चलेंगी, जिससे तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। फिलहाल सभी को घरों में रहने और बिना आवश्यक काम के बाजार न निकलने की सलाह दी गई है।



Source link