ग्वालियर के सागरताल में मिला युवक का शव: 6 दिन पहले घर से निकला था, फिर नहीं लौटा, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी – Gwalior News

ग्वालियर के सागरताल में मिला युवक का शव:  6 दिन पहले घर से निकला था, फिर नहीं लौटा, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी – Gwalior News




ग्वालियर में सोमवार दोपहर सागरताल में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से गहराई में पड़े शव को बाहर निकलवाया। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान 27 वर्षीय श्याम पिता नंदराम बाथम, निवासी राजामंडी काली माता मंदिर के रूप में हुई। वह प्राइवेट जॉब करता था। बाद में मौके पर पहुंचे उसके भाई रिंकू बाथम ने भी पहचान की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार श्याम 21 अप्रैल 2026 से लापता था। वह घर से यह कहकर निकला था कि शाम तक लौट आएगा, लेकिन वापस नहीं आया। इसके बाद परिजन ने ग्वालियर थाना (किलागेट) में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। परिवार के अनुसार उसका अचानक लापता होना और अब सागरताल में शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। परिजन मौत की वजह को लेकर संदेह जता रहे हैं। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हादसे का है या खुदकुशी का। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।



Source link