Kotwal and Latora birds copy each other | कोतवाल और लटोरा पक्षी करते हैं एक दूसरे की नकल

Kotwal and Latora birds copy each other | कोतवाल और लटोरा पक्षी करते हैं एक दूसरे की नकल


झाबुआएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • पक्षी विशेषज्ञ ने कैमरे में कैद किया अनोखा दृश्य

कुछ पक्षी दूसरे पक्षियों की आवाज निकालने में माहिर होते हैं। इसमें कोतवाल और लटोरा पक्षी भी शामिल है। खास बात ये है कि ये दोनों ही पक्षी हमारे क्षेत्र में काफी संख्या में पाए जाते हैं। बुधवार को पक्षी विशेषज्ञ व्याख्याता लोकेंद्रसिंह चौहान ने हाथीपावा की पहाड़ी पर अवलोकन के दौरान पक्षियों को एक दूसरे की आवाज निकालते हुए सुना।

चौहान ने अपने भ्रमण के अनुभव दैनिक भास्कर से साझा किए। उन्होंने बताया सुबह 7 से 8.30 बजे के बीच हाथीपावा पहाड़ी पर भ्रमण के दौरान अचानक ही दोनों पक्षी दिखाई दिए। वे दोनों एक दूसरे की नकल कर रहे थे। उन्होंने इसके वीडियो भी बनाए। चौहान बताते हैं नकल करना पक्षियों को सुरक्षा, शिकार करने और भोजन प्राप्त करने में मदद करती है। उन्होंने बताया पक्षी जगत कई विशेषताओं से भरा हुआ है। हमारे जैव जगत का यह मूल्यवान हिस्सा सदैव बना रहे इसके लिए इनका संरक्षण करना बहुत जरूरी है।



Source link