Last Updated:
Bhopal Shopping Market: मध्यप्रदेश में इस शादी के सीजन में राजधानी के न्यू मार्केट में डिजाइनर प्रिंटेड कुर्ती की ढेरों वैरायटी की महिलाओं के बीच खूब डिमांड है. शाम के समय बाजार में महिलाओं जमकर भीड़ उमड़ रही है.
MP News: देशभर में शादी का सीजन अपने पूरे शबाब पर है. वहीं राजधानी भोपाल में भी जमकर शादियां हो रही हैं. इसी बीच राजधानी भोपाल में भी इस गर्मी के मौसम में बाजारों में शाम के समय भारी भीड़ उमड़ रही है. शाम के समय महिलाएं शॉपिंग के लिए न्यू मार्केट आ रही हैं. जहां महिलाओं के बीच प्रिंटेड डिजाइनर कुर्ती खूब पसंद की जा रही है. अब क्या है इन डिजाइनर कुर्ती का रेट और कैसा है न्यू मार्केट का हाल.
राजधानी भोपाल के सबसे फेमस और भीड़भाड़ वाले न्यू मार्केट में इस गर्मी के सीजन में रात के समय ही लोग खरीदारी करने उमड़ रहे हैं. जहां महिलाओं के बीच डिजाइनर नेक प्रिंटेड कुर्तियों के दाम 1200 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक बिक रहे हैं.
शरारे, फ्रॉक सूट की महिलाओं के बीच सबसे ज्यादा डिमांड
न्यू मार्केट में डिजाइनर कुर्ती की दुकान में काम करने वाले सेल्समैन शुभम बताते हैं कि, वो इस दुकान में और महिलाओं के कपड़ों को बेचने का पिछले 5 साल से काम कर रहे हैं. वो बताते हैं कि, महिलाओं के बीच सबसे ज्यादा फ्रॉक सूट और शरारे वाली कुर्ती की खूब डिमांड है. जिसके रेट 1 हजार से शुरू होते हैं.
कपड़ों का बाजार धीमा, शनिवार-रविवार से उम्मीद
न्यू मार्केट में बाजार का हाल पूछने पर शुभम कहते हैं कि, भैया बाजार बिल्कुल डाउन ढीला चल रहा है. वो कहते हैं कि, शनिवार और रविवार को ही बाजार से उम्मीद रहती है. इसी के साथ डिजाइनर खादी कुर्तियां के रेट भी 550 रुपये से शुरू हो रहे हैं. बहरहाल भोपाल का न्यू मार्केट जहां इस समय दिन में तेज गर्मी के बीच लगभग खाली पड़ा रहता है तो वहीं शाम के समय इस बाजार में इतनी पब्लिक उमड़ रही है. शाम में पांव रखना मुश्किल हो रहा है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें