राजगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर प्रशासन सख्त: एक भी पात्र नाम न छूटे निर्देश, अधिकारियों को प्रशिक्षण, पारदर्शिता और समय-सीमा पर जोर – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर प्रशासन सख्त:  एक भी पात्र नाम न छूटे निर्देश, अधिकारियों को प्रशिक्षण, पारदर्शिता और समय-सीमा पर जोर – rajgarh (MP) News



राजगढ़ जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 को लेकर जिले में प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने साफ कहा कि इस बार एक भी पात्र मतदाता सूची से बाहर नहीं रहना चाहिए, इसके लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी से काम करें।

.

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में पंजीकरण अधिकारी, सहायक अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स और डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को बुलाकर पूरी प्रक्रिया समझाई गई। उन्हें बताया गया कि 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर नगरीय निकाय और पंचायतों की मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सिस्टम पर काम करने के तरीके भी बताए गए, ताकि जमीनी स्तर पर कोई गलती न हो।

कलेक्टर बोले- यह सिर्फ औपचारिकता नहीं कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि यह सिर्फ औपचारिक काम नहीं है, बल्कि हर नागरिक के वोट के अधिकार से जुड़ा मामला है। इसलिए समय-सीमा का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जाए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह दांगी और मास्टर ट्रेनर्स ने व्यावहारिक तरीके से प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों को बताया गया कि पात्रता के नियमों का पालन करते हुए हर योग्य व्यक्ति का नाम सूची में शामिल करना प्राथमिकता है।

प्रशासन के इस सख्त संदेश से साफ है कि इस बार मतदाता सूची को लेकर कोई लापरवाही नहीं चलेगी और पूरी प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने पर जोर रहेगा।



Source link