पंजाब किंग्स की पहली हार पर श्रेयस अय्यर हुआ मूड खराब, गेंदबाजों पर फोड़ा ठीकरा

पंजाब किंग्स की पहली हार पर श्रेयस अय्यर हुआ मूड खराब, गेंदबाजों पर फोड़ा ठीकरा


होमखेलक्रिकेट

पंजाब किंग्स की पहली हार पर श्रेयस अय्यर हुआ मूड खराब, गेंदबाजों पर फोड़ा ठीकरा

Last Updated:

Shreyas Iyer Statement: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि टीम के गेंदबाज इस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके.

Zoom

राजस्थान से मिली हार पर क्या बोले अय्यर?

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि खराब गेंदबाजी टीम को भारी पड़ी, जिसके कारण मुल्लांपुर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को सीजन की पहली हार मिली. पंजाब किंग्स ने अपने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों और आखिरी ओवरों में मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारी की मदद से 222/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने इस विशाल लक्ष्य को 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘222 एक शानदार स्कोर था. यह एक मुश्किल पिच पर एक असाधारण प्रदर्शन था. हमने इस मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की. यह एक ऐसा फॉर्मेट है जहां बहुत सारे खिलाड़ियों ने मैच को बदल दिया है. यह सब एग्जीक्यूशन के बारे में है. आज हमारा दिन नहीं था. यह जरूरी है कि हम उन चीजों पर टिके रहें जो हम कर रहे हैं. शरीर भी थोड़ा थका हुआ था, लेकिन वह कारण नहीं हो सकता है. यह सीजन की हमारी पहली हार है, जो हमें बहुत कुछ सिखाएगी. हमें बस इस हार को एक तरफ रखना होगा. पीछे मुड़कर देखने पर बहुत कुछ हो सकता था.’

स्टोइनिस-प्रभिसमरन की मेहनत गई बेकार
पंजाब किंग्स ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 222 रन लगाए. प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए. वहीं, मार्कस स्टोइनिस ने महज 22 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 62 रन बनाए. स्टोइनिस ने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रनों का योगदान दिया, तो प्रियांश आर्य ने 29 रन बनाए.

यशस्वी-फेरेरा ने राजस्थान को जिताया
राजस्थान रॉयल्स की जीत में यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फेरेरा ने अहम भूमिका निभाई. जायसवाल ने 27 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 43 रन बनाए. वहीं, डोनोवन फेरेरा ने महज 26 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 52 रनों की आतिशी पारी खेली. शुभम दुबे ने 12 गेंदों में 31 रनों की नाबाद पारी खेली. फेरेरा और शुभम ने पांचवें विकेट के लिए मिलकर 32 गेंदों में 77 रनों की अटूट साझेदारी निभाई और आरआर को जीत दिलाकर लौटे.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link