ग्वालियर में फ्रॉड करने वाले मां-बेटे पर केस दर्ज: बैंक में गिरवी मकान बेचकर फिर रखा बंधक, पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट पहुंचा बैंक – Gwalior News

ग्वालियर में फ्रॉड करने वाले मां-बेटे पर केस दर्ज:  बैंक में गिरवी मकान बेचकर फिर रखा बंधक, पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट पहुंचा बैंक – Gwalior News




थाटीपुर क्षेत्र में बैंक में गिरवी रखे मकान को बेचकर ठगी करने का मामला सामने आया है। मां-बेटे ने बंधक संपत्ति को स्वतंत्र बताकर 21.55 लाख रुपए में बेच दिया और बाद में उसी मकान को दूसरी वित्तीय संस्था में फिर से गिरवी रख दिया। मामला कैनरा बैंक की एसएमई ब्रांच से जुड़ा है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी कृष्णकांत शर्मा और मां निशा शर्मा ने अलग-अलग खातों के जरिए करीब 21.55 लाख रुपए का लोन लिया था। इसके लिए गायत्री विहार स्थित मकान को बैंक में विधिवत बंधक रखा गया था। वर्ष 2022 में लोन खाता एनपीए घोषित होने के बाद बैंक ने वसूली प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बंधक मकान को रेनू गुर्जर को बेच दिया। इतना ही नहीं, बाद में उसी संपत्ति को दूसरी वित्तीय संस्था में दोबारा गिरवी रख दिया गया। पुलिस पर लापरवाही के आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR बैंक अधिकारियों ने मामले की शिकायत थाटीपुर थाना में की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने दस्तावेजों की जांच के बाद शिकायत को सही पाया और पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ ठगी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link