Last Updated:
Raj Kushwaha Bail Plea: राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाहा की जमानत याचिका पर सुनवाई तो पूरी हो गई, लेकिन शिलॉन्ग की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. इससे पहले कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी थी. दोनों ही राजा की हत्या करके और उसकी साजिश रचने का आरोप लगा था.
राज कुशवाहा की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई थी. वहीं आज दूसरे आरोपी राज कुशवाहा की बेल पर फैसला होना था, लेकिन शिलॉन्ग की एक अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. ऐसे माना जा रहा है कि ये फैसला कल आ सकता है. राज कुशवाहा की ‘पैरिटी’ (समानता) के आधार पर दायर की गई थी. कल यह जमानत अर्जी सेशन जज की अदालत में पेश की गई थी, जिसकी सुनवाई आज के लिए तय थी.
मेघालय की घाटी में पड़ा हुआ मिला था राजा रघुवंशी का शव
राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गए थे. इसके कुछ दिनों बाद ही दोनों लापता हो गए थे. फिर बाद में राजा का शव एक घाटी में पड़ा हुआ था और उनके शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान मौजूद थे. बाद में पुलिस ने वह हथियार भी बरामद किया था. शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला नजर आ रहा था.
सोनम रघुवंशी को मिल चुकी जमानत
लेकिन बाद में शक की सुई राजा रघुवंशी की पत्नी की ओर घूम गई, क्योंकि वह भी राजा की मौत के बाद से लापता था. पुलिस ने फिर उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया था. अब उस पर अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ साजिश करके पति को मारने का आरोप लगा. सोनम को नाटकीय घटनाक्रम में शिलॉन्ग की अदालत से जमानत मिल चुकी है. वहीं राज की बेल पर कोर्ट फैसला सुरक्षित रख लिया.
सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद राजा रघुवंशी के परिवार बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. वह सोनम से पहले ही रिश्ता तोड़ चुके हैं. सोनम की बेल पर राजा की मां ने कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा था, लेकिन पुलिस ने ऐनवक्त पर धोखा दिया है.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें