243 रन बनाने के बावजूद क्यों हार गई MI? शुरुआती 6 ओवर ही बन गए टर्निंग पॉइंट

243 रन बनाने के बावजूद क्यों हार गई MI? शुरुआती 6 ओवर ही बन गए टर्निंग पॉइंट


होमखेलक्रिकेट

243 रन बनाने के बावजूद क्यों हार गई MI? शुरुआती 6 ओवर ही बन गए टर्निंग पॉइंट

Last Updated:

MI vs SRH Match Turning Point: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रायन रिकल्टन की शतकीय पारी से 243 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन सनराइजर्स ने 8 गेंद रहते मैच को जीत लिया.

Zoom

मुंबई इंडियंस की टीम को सनराइजर्स ने हराया

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की हालत खराब है. इस सीजन टीम ने अबतक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 6 में हार मिली है. मुंबई का पिछला मुकाबला वनाखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ था. इस मैच में टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का मजबूत स्कोर भी बनाया, लेकिन मुंबई के गेंदबाज उसे डिफेंड नहीं कर पाए, जिससे सनराइजर्स ने 6 विकेट से मैच को अपने नाम किया.

इस तरह मुंबई इंडियंस को अपने घर में लगातार चौथी बार हार का सामना करना पड़ा है. मैच में मुंबई इंडियंस के लिए ओपनर बल्लेबाज रायन रिकल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. रिकल्टन ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ते हुए नाबाद 123 रनों की पारी खेली. टीम ने जब 243 रन का स्कोर बनाया तो लगा कि उसकी जीत पक्की है, लेकिन सनराइजर्स के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने मिलकर लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 6 ओवर में ही मुंबई इंडियंस की हार को तय कर दिया और वही मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट भी बना.

अभिषेक-हेड ने 36 गेंद में कूट दिए 92 रन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स के ओपनर बल्लेबाजों ने पावर प्ले के पहले 6 ओवर में मैच को अपनी तरफ लिया था. टीम के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने धुआंधार खेल दिखाते हुए पहले 36 गेंद में बिना कोई विकेट गंवाए 92 रनों की पार्टनरशिप कर दी. इस पार्टनरशिप के बाद तो फिर मुंबई की टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई.

इस दौरान सनराइजर्स के लिए बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद में 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने भी 30 गेंद में 76 रन कूटे. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके भी लगाए. वहीं मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम के लिए 30 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद रहे. अंत में सनराइजर्स के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 और सलील अरोड़ा ने 10 गेंद में 30 रनों की दमदार पारी खेली. इस जीत के बाद सनराइजर्स लंबी छलांग लगाते हुए पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link