आया था विकेट लेने, एक ही मैच में 298 रन लुटाकर बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

आया था विकेट लेने, एक ही मैच में 298 रन लुटाकर बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

आया था विकेट लेने, एक ही मैच में 298 रन लुटाकर बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

Last Updated:

shameful cricket records: चक फ्लीटवुड स्मिथ टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 87 ओवर गेंदबाजी करते हुए 298 रन दिए थे. 1938 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द ओवल के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में ऐसा हुआ, जिससे उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

Zoom

एक टेस्ट पारी में 298 रन लुटाने वाला गेंदबाज.

नई दिल्ली. क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड्स कायम हैं, जिन्हें ‘अमर’ माना जाता है, लेकिन इसी खेल में कई खिलाड़ियों के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड का ‘दाग’ भी लगा है. एक ऐसा धब्बा, जो सालों से मिट नहीं सका है. इसी लिस्ट में एक नाम ऐसा भी दर्ज है, जिसके साथ जुड़ा ‘दाग’ आज करीब 88 साल बाद भी नहीं धुल पाया है. हम यहां बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर चक फ्लीटवुड-स्मिथ की. साल 1938 में हुए एक टेस्ट मैच में चक के साथ जो हुआ, उसने उन्हें एक मामले में क्रिकेट इतिहास का सबसे ‘बदकिस्मत’ गेंदबाज बना दिया.

चक फ्लीटवुड-स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के एक बहुत ही टैलेंटेड स्पिन गेंदबाज थे, लेकिन उनके नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड दर्ज है जिसे कोई भी गेंदबाज याद नहीं रखना चाहेगा. दरअसल, चक फ्लीटवुड-स्मिथ टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज हैं. उनके करियर पर लगा यह एक ऐसा धब्बा है, जो आज तक मिट नहीं सका है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1938 में द ओवल के मैदान पर हुए टेस्ट मैच में चक के नाम यह शर्मनाक उपलब्धि दर्ज हुई. उस समय एक ओवर में 8 गेंदें हुआ करती थीं. उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 87 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन इस दौरान 298 रन खर्च कर दिए. हैरानी की बात यह है कि विकेट सिर्फ एक ही मिला. यानी कि उनकी बॉलिंग पर बल्लेबाज इस कदर हावी रहे कि चक विकेट को तरसते रहे.

भारत का ये गेंदबाज दूसरे नंबर पर
उस ऐतिहासिक मैच में इंग्लैंड के महान बल्लेबाज सर लियोनार्ड हटन ने रिकॉर्ड 364 रनों की पारी खेली थी. इंग्लैंड ने उस मैच में कुल 903/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. चक फ्लीटवुड-स्मिथ इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन वे पूरी तरह नाकाम रहे. 85 साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन आज तक कोई भी गेंदबाज एक पारी में इतने ज्यादा रन लुटाने के करीब नहीं पहुंचा है. उनके बाद इस लिस्ट में भारत के स्पिनर राजेश चौहान का नाम आता है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1997 में हुए कोलंबो टेस्ट में 78 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 276 रन लुटा दिए थे.

ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर
चक फ्लीटवुड-स्मिथ कोई साधारण गेंदबाज नहीं थे. वे ‘चाइनामैन’ (बाएं हाथ की कलाई की स्पिन) गेंदबाजी के उस्ताद माने जाते थे. हालांकि, उनका टेस्ट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 10 ही टेस्ट मैच खेल पाए. उन्होंने अपने करियर के 10 टेस्ट मैचों में 42 विकेट लिए थे. इस दौरान उन्होंने चार बार पंजा खोला और दो बार मैच में 10 विकेट का कारनामा भी किया. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 597 विकेट दर्ज हैं, जो सिर्फ 112 मैच खेलते हुए हासिल किए.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link