जबलपुर में बादलों से मिली राहत, उमस बढ़ी: तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार, हल्की बारिश भी हो सकती है – Jabalpur News

जबलपुर में बादलों से मिली राहत, उमस बढ़ी:  तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार, हल्की बारिश भी हो सकती है – Jabalpur News




जबलपुर में गुरुवार सुबह से बादल छाए रहने से लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिली है, लेकिन उमस बढ़ने से परेशानी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने की संभावना है, जिससे गर्मी में फिर इजाफा हो सकता है। आज शहर का अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने इस दौरान हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार तेज धूप, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और गर्म हवाओं के कारण हीटवेव जैसी स्थिति बन रही है, जिससे लोगों को अधिक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, धूप से बचाव करें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।



Source link