झाबुआ जिला प्रशासन ने अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करते 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। जब्त किए गए वाहनों में रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। खनिज विभाग ने घेराबंदी कर पकड़े वाहन जिला खनिज अधिकारी जेएस भिड़े ने बताया कि खनिज अमले ने औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से खनिज ले जा रहे वाहनों को रोका। जांच में 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टी से भरी पाई गईं। वाहन चालक परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद वाहनों को जब्त कर लिया गया। अवैध खनन नियमों के तहत केस खनिज विभाग ने संबंधित वाहन चालकों और मालिकों पर ‘मध्यप्रदेश अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण निवारण नियम 2022’ की धारा 19 में केस दर्ज किया है। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इन सभी मामलों को अर्थदंड लगाने के लिए अपर कलेक्टर को भेजा है। जिले में खनिज परिवहन पर रहेगी निगरानी अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने विभाग निरंतर निगरानी कर रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर आगे भी इसी तरह की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link