पन्ना टाइगर रिजर्व में गर्मी के चलते गहराया जल संकट, वन विभाग कर रहा विशेष इंतजाम

पन्ना टाइगर रिजर्व में गर्मी के चलते गहराया जल संकट, वन विभाग कर रहा विशेष इंतजाम


Last Updated:

Panna Tiger Reserve: पन्ना टाइगर रिजर्व में भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर साफ दिखाई देने लगा है. बढ़ते तापमान के कारण जल स्रोत तेजी से सूख रहे हैं, जिससे बाघों सहित अन्य जंगली जानवरों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है. हालात को देखते हुए वन विभाग ने राहत के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं, ताकि जंगल में ही पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सके और वन्यजीवों को सुरक्षित रखा जा सके.

Zoom

पन्ना टाइगर रिजर्व

पन्ना. पन्ना टाइगर रिजर्व में तेज गर्मी के चलते जल संकट गहराने लगा है. केन नदी को छोड़ अधिकांश जल स्रोत सूख चुके हैं. जिससे बाघों समेत वन्यजीव इधर उधर भटक रहे हैं. हालांकि, हालात को संभालने के लिए प्रबंधन की तरफ प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. सोलर पंप से तालाब भरे जा रहे हैं. कच्चे वॉटर होल्स तैयार किए गए हैं और पक्के सोसर्स में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है. निगरानी बढ़ाकर वन्यजीवों को राहत देने की कोशिश की जा रही है.

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर साफ दिखाई देने लगा है. लगातार बढ़ते तापमान के कारण केन नदी को छोड़कर अधिकतर छोटे नाले, झरने और तालाब सूख गए हैं. ऐसे में बाघों सहित अन्य जंगली प्राणी पीने के पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं. जिससे उनका रुख रिहायशी इलाकों की ओर भी बढ़ने लगा है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीटीआर प्रबंधन ने कई स्तरों पर प्रयास शुरू किए हैं. कोर क्षेत्र व बफर क्षेत्र जंगल के भीतर बने पक्के सोसर्स और कच्चे वॉटर होल्स में पानी उपलब्ध कराने के लिए टैंकर लगाए गए हैं. करीब छह टैंकर लगातार पानी भरने का काम कर रहे हैं. ताकि वन्यजीवों को एक स्थान पर ही पानी मिल सके.

गर्मी को ध्यान में रखते हुए की जा रही तैयारियां
इसके अलावा, कुछ तालाबों में सोलर पैनल आधारित पंपों के जरिए पानी भरा जा रहा है. नालों की सफाई, पुराने जल स्रोतों की मरम्मत और स्टॉप डैम, चेक डैम जैसे संरचनाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है. पांडव फॉल और मड़ला कोर जोन के कुछ जल स्रोतों में पानी फिलहाल मौजूद है. प्रबंधन का कहना है कि जल व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. ताकि गर्मी के इस दौर में वन्यजीवों को किसी तरह की परेशानी न हो.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link