मई में इन 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल, उज्जैन के आचार्य ने बताए अचूक उपाय

मई में इन 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल, उज्जैन के आचार्य ने बताए अचूक उपाय


Last Updated:

Ujjain News: मई महीने में कर्क राशि के जातकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि कई ग्रहों का गोचर कार्यों में बाधा डाल सकता है. बनते हुए काम अचानक बिगड़ सकते हैं.

उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को जीवन की दिशा दिखाने वाला महत्वपूर्ण आधार माना गया है. हर व्यक्ति चाहता है कि वह आने वाले समय को पहले ही समझ सके ताकि सही निर्णय लेकर कठिनाइयों से बचा जा सके. आज से मई माह की शुरुआत हो चुकी है, जो कई राशियों के लिए बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह समय कुछ लोगों के लिए सफलता और प्रगति का मार्ग खोलेगा, तो वहीं कुछ जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी.

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस माह के ग्रह परिवर्तन कई राशियों पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं. करियर, नौकरी और आर्थिक मामलों में चुनौतियां बढ़ सकती हैं लेकिन सही उपाय अपनाकर इन प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए मई माह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. अनावश्यक विवादों में फंसने की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. वाहन या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण खर्च बढ़ सकते हैं. माता-पिता के साथ मतभेद होने की आशंका है, इसलिए व्यवहार में संयम रखें. नए कार्यों की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें, अन्यथा रिश्तों में दूरी और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं.

कर्क- मई माह में इस राशि के जातकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि कई ग्रहों का गोचर आपके कार्यों में बाधा डाल सकता है. बनते हुए काम अचानक रुक सकते हैं या बिगड़ने की स्थिति बन सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी भी जोखिम से बचें. संपत्ति से जुड़े मामलों में विवाद उभर सकते हैं. स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव के कारण बचत प्रभावित हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें.

तुला- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मई माह इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा. ग्रहों की स्थिति अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाएगी, जिससे मन में असंतोष बना रह सकता है. न्यायालय से जुड़े मामलों में निराशा मिल सकती है और भूमि या संपत्ति विवाद उभर सकता है. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी रहेगी. पारिवारिक जीवन में भी कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, खासकर संतान पक्ष से चिंता बढ़ने के संकेत हैं.

कुंभ- ज्योतिषीय दृष्टि से कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना थोड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है. परिवार में खासकर माता-पिता के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी होगा. कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं और योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं.

जरूर करें ये उपाय
मई के महीने में अशुभ ग्रहों की शुद्धि के लिए जितना हो सके धर्म-कर्म के काम करें. इन चार राशियों के जातकों को चाहिए कि वे रोजाना अपने ईष्टदेव के मंत्रों का जाप करें और भगवान की प्रतिदिन पूजा-पाठ करके ही घर से निकलें. जितना हो सके जल का दान करें और गौ सेवा करें. गोवंशों को चारा डालें और गरीबों को ठंडी वस्तुओं का दान करें. इन उपायों से आपको जरूर राहत मिलेगी.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link