ग्वालियर में बनेगी RSS की पहली यूनिवर्सिटी, 110 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

ग्वालियर में बनेगी RSS की पहली यूनिवर्सिटी, 110 करोड़ की लागत से होगा निर्माण


Last Updated:

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठने जा रहा है. यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रेरित प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी ‘ऋषि गालव विश्वविद्यालय’ की स्थापना की तैयारी पूरी हो चुकी है. 4 मई को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रखी जाएगी. करीब 85 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय मध्य भारत शिक्षा समिति इस विश्वविद्यालय का निर्माण कर रही है.

Zoom

ग्वालियर में बनेगी RSS की पहली यूनिवर्सिटी

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में RSS की पहली यूनिवर्सिटी ग्वालियर में खुलने जा रही है. 4 मई को ग्वालियर में ऋषि गालव विश्वविद्यालय की नींव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रखेंगे. लगभग 85 साल से सेवा कर रही ‘मध्य भारत शिक्षा समिति’ ऋषि गालव विश्वविद्यालय का गठन करने जा रही है. ग्वालियर के शिवपुरी लिंक रोड़ पर 55 बीघा जमीन पर करीब 110 करोड़ की लागत से ऋषि गालव विश्विद्यालय का निर्माण होगा. जिसमें करीब 5 हजार छात्र छात्राओं की पढ़ाई की सुविधा होगी.

अगले साल गुरु पूर्णिमा पर 18 जुलाई 2027 को ऋषि गालव विश्विद्यालय का पहला बेच की पढ़ाई शुरू होगी. लगभग तीन साल में पूरा विश्वविद्यालय तैयार हो जाएगा. मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र बांदिल ने बताया कि ऋषि गालव विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए रोजगार संबंधी पाठ्यक्रम के साथ ही भारतीय ज्ञान, परंपरा, जीवन दर्शन, धर्म धरोहर संबंधी पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे. लेकिन सबसे बड़ा उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करना है. छात्रों में ‘भारत प्रथम’ और ‘हम सबकी भारत माता’ का भाव जागृत करना है.

आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय मूल्य जोड़ने का प्रयास
जानकारी के अनुसार, यह यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रेरित संस्थाओं द्वारा संचालित हो सकती है. इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, इतिहास, स्वदेशी सोच और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों पर विशेष फोकस रहेगा. साथ ही आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय मूल्यों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link