शहपुरा विधायक बोले-लाडली लक्ष्मी योजना ने समाज की सोच बदली: कॉलेज तक बेटियों को स्कॉलरशिप मिल रही, सम्मान कर प्रमाण पत्र बांटे – Dindori News

शहपुरा विधायक बोले-लाडली लक्ष्मी योजना ने समाज की सोच बदली:  कॉलेज तक बेटियों को स्कॉलरशिप मिल रही, सम्मान कर प्रमाण पत्र बांटे – Dindori News




डिंडौरी के कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में शनिवार को ‘लाडली लक्ष्मी उत्सव’ बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। महिला और बाल विकास विभाग के कार्यक्रम में बेटियों की शिक्षा और उनके उज्जवल भविष्य पर जोर दिया गया। उत्सव के दौरान पांच लाडली लक्ष्मी बेटियों को शासन की ओर से आश्वासन प्रमाण पत्र बांटे गए। साथ ही, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि लाडली लक्ष्मी वाटिका में बेटियों के नाम पर आम, जामुन, आंवला और नींबू जैसे फलदार पौधे भी लगाए गए। “बेटी अब बोझ नहीं, वरदान है” कार्यक्रम में पहुंचे शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना ने समाज की सोच बदल दी है। अब माता-पिता बेटियों को बोझ नहीं समझते। उन्होंने बताया कि सरकार स्कूल से लेकर कॉलेज तक बेटियों को स्कॉलरशिप दे रही है ताकि वे बिना किसी रुकावट के पढ़ सकें। विधायक ने पंचायती राज में महिलाओं के आरक्षण और संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का जिक्र करते हुए कहा कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में अपने अधिकारों के साथ आगे बढ़ रही हैं। प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी इस आयोजन में डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते सहित विभाग के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मकसद बेटियों के भीतर आत्मविश्वास जगाना और उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा दिलाना है।



Source link