50 CCTV खंगालकर झपटमार तक पहुंची पेटलावद पुलिस: कट्टा-2.70 लाख की सोने की चेन बरामद; उदय गार्डन के पास की थी वारदात – Jhabua News

50 CCTV खंगालकर झपटमार तक पहुंची पेटलावद पुलिस:  कट्टा-2.70 लाख की सोने की चेन बरामद; उदय गार्डन के पास की थी वारदात – Jhabua News


झाबुआ जिले की पेटलावद पुलिस ने झपटमारी की दो वारदातों को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 2.70 लाख की सोने की चेन, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक अन्य फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसकी

.

उदय गार्डन के पास महिला से छीनी थी चेन

निशा भंडारी नाम की महिला 25 अप्रैल को अपनी पोती को कोचिंग छोड़ने जा रही थीं, तभी उदय गार्डन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। तकनीकी टीम ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों को चिन्हित किया।

आरोपी के पास मिला 12 बोर का देशी कट्टा

पुलिस ने सूचना के आधार पर खवासा निवासी 23 वर्षीय सुनील वसुनिया को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 12 बोर का एक देशी कट्टा और कारतूस मिला। पूछताछ में सुनील ने अपने साथी रोशन माल के साथ मिलकर चेन लूटने की बात स्वीकार की। पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है।

बामनिया रेलवे फाटक के पास की दूसरी वारदात

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने रोशन माल के साथ मिलकर बामनिया रेलवे फाटक के पास एक गल्ला व्यापारी के साथ भी मारपीट और झपटमारी की थी। पुलिस फरार आरोपी रोशन माल की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया सहित विशेष तकनीकी टीम की मुख्य भूमिका रही।



Source link