झाबुआ जिले के कालीदेवी इलाके के सदावा जंगल में शनिवार को एक ही फंदे पर एक युवक और युवती की लाश लटकी मिली। मृतकों की पहचान सदावा की रहने वाली कलावती और छोटी दूधी के रहने वाले नग्गु के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों दूर के रिश्तेदार थे। कलावती की बहन नग्गु की भाभी लगती थी, इसी वजह से दोनों परिवारों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना था। शुक्रवार रात नग्गु यह कहकर घर से निकला था कि वह किसी शादी में जा रहा है। वहीं, कलावती कब घर से निकली, इस बारे में उसके घरवालों को कुछ भी पता नहीं था। जंगल में मिली लाशें, घंटों बाद हुआ पीएम शनिवार सुबह जब कलावती घर में नहीं दिखी, तो घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। तभी खबर आई कि जंगल में दो लोगों ने फांसी लगा ली है। मामला जंगल का होने की वजह से पुलिस को वहां पहुंचने में दोपहर हो गई। पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर रामा के सिविल अस्पताल भेजा, जहां शाम करीब 5:30 बजे उनका पोस्टमार्टम हुआ। प्रेम प्रसंग का शक, जांच जारी कालीदेवी थाना प्रभारी जयराज सोलंकी ने बताया कि शुरुआती तौर पर यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। हालांकि, दोनों परिवारों का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए हैं। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि आखिर दोनों ने मौत का रास्ता क्यों चुना।
Source link