धार पिकअप हादसा, मृतकों की संख्या 17 हुई: इंदौर में महिला ने तोड़ा दम, गांवों में शोक, पहले 16 का हुआ था सामूहिक अंतिम संस्कार – Dhar News

धार पिकअप हादसा, मृतकों की संख्या 17 हुई:  इंदौर में महिला ने तोड़ा दम, गांवों में शोक, पहले 16 का हुआ था सामूहिक अंतिम संस्कार – Dhar News




धार जिले में बुधवार रात हुए पिकअप हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। शनिवार सुबह इंदौर में इलाज के दौरान एक और महिला की मौत हो गई। इससे पहले नयापुरा के 9, सेमलीपुरा के 5 और रामपुरा के 2 लोगों की जान जा चुकी थी। मृतक महिला की पहचान आंबापुरा निवासी शारदा (पति नरसिंह) के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया था, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर शारदा का शव आंबापुरा पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में गांव में ही पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। देखिए तीन तस्वीरें पहले 16 मृतकों का हुआ था सामूहिक अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह हादसे में जान गंवाने वाले 16 लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान संबंधित गांवों में गमगीन माहौल बना रहा। यह हादसा बुधवार रात मजदूरों से भरी पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ था, जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज जारी है। यह घटना क्षेत्र के कई परिवारों के लिए बड़ी त्रासदी बन गई है।



Source link