निवाड़ी में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने 3 बाइक सवारों को कुचला, शादी में होने जा रहे थे शामिल

निवाड़ी में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने 3 बाइक सवारों को कुचला, शादी में होने जा रहे थे शामिल


Last Updated:

Niwari Accident: मध्य प्रदेश के निवाड़ी में झांसी-खजुराहो नेशनल हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ट्रक की टक्कर से 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जब ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, तो उसके बाद ट्रक ड्राइवर तुरंत मौके से फरार हो गया. पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है.

Zoom

ट्रक ने तीन बाइक सवारों को कुचला (AI तस्वीर)

रिपोर्ट-पंडित हृदेश तिवारी

Niwari Truck And Bike Accident: मध्य प्रदेश के निमाड़ी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इसमें बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा खजुराहो नेशनल हाइवे पर निवाड़ी तिगैला से कुछ दूरी पर हुआ और यह इतना भयानक था कि मौके पर ही तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया.

हादसा होने के बाद भागा ड्राइवर
बताया जा रहा है कि तीनों युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे और उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के कटेरा गांव के रहने वाले हैं. हादसे के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. उसने घायलों को देखने की जहमत तक नहीं उठाई.

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है. इस संबंध में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक राजस्थान नंबर का है और उनसे बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी है.

ट्रक में फंसी रही बाइक
कटेरा गांव के रहने वाले कैलाश सिंह ने बताया कि घटना में रात में ये लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. अचानक ट्रक द्वारा एक्सीडेंट हो गया और उसमें गाड़ी फंसी रही. तीन बच्चों की मृत्यु हुई है. तीनों लड़के कटेरा गांव के निवासी थे. ये घटना रात के 12 बजे हुई है और हम लोगों को दो बजे इसकी जानकारी मिल पाई. अभी शवों का पोस्टमार्टम हो रहा है.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link