30 किलो मांस जब्त, महिला पकड़ी, साथी फरार – Harda News

30 किलो मांस जब्त, महिला पकड़ी, साथी फरार – Harda News



भास्कर संवाददाता|हरदा रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम गोमांस ले जाने की आशंका में जमकर हंगामा हुआ। हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने एक महिला को पकड़ लिया। उसकी एक साथी मौके से फरार हो गई। महिला के पास से करीब 30 किलो मांस जब्त किया गया। खंडवा निवासी जायदा पति अकलिम खान का मायका शहर के मानपुरा में है। वह बुरहानपुर से लौट रही थी। जायदा ने बताया कि वह भैंस का मांस लेकर आई थी। उसके साथ बंगाली कॉलोनी निवासी राहत नाम की महिला भी थी। हंगामा शुरू हुआ। राहत अपना बैग मौके पर छोड़कर भाग गई। हिंदूवादी संगठन से जुड़े श्याम शर्मा ने कहा, मांग नहीं माने जाने तक धरना जारी रहेगा। पुलिस ने 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। थाने में धरना, किया चालीसा का पाठ घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सिटी कोतवाली पहुंचे। देर रात तक धरना दिया। नारेबाजी की। महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाने के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया। टीआई रोशन भारती ने कहा, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि मांस किस पशु का है। उसी आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई होगी।



Source link