क्रिश जैसा नकाब पहनकर घर में घुसे बदमाश: गुना में चोरी करने पहुंचे तो CCTV में कैद हुए, हाथ में गुलेल और टैटू दिखा – Guna News

क्रिश जैसा नकाब पहनकर घर में घुसे बदमाश:  गुना में चोरी करने पहुंचे तो CCTV में कैद हुए, हाथ में गुलेल और टैटू दिखा – Guna News




गुना शहर की साईं विहार कॉलोनी में साईं मंदिर के पास हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि बदमाश हथियारों के साथ मकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच गए थे। इनमें से एक बदमाश फिल्म ‘क्रिश’ के ऋतिक रोशन जैसा नकाब पहने हुए है और उसके हाथ पर एक विशिष्ट टैटू भी बना है। इसके साथ ही बदमाशों के हाथों में गुलेल भी दिखाई दे रही है। घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। पारदी गिरोह के होने की आशंका, टला जानलेवा हमला बदमाशों के हाथों में गुलेल देखने के बाद इनके पारदी गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि यह गिरोह अक्सर गुलेल लेकर चलता है। गनीमत यह रही कि वारदात के दौरान घर के किसी सदस्य की नींद नहीं खुली। अगर परिवार का कोई सदस्य जाग जाता, तो मौके पर बड़ी अनहोनी या जानलेवा हमला हो सकता था। रहवासियों में दहशत, गश्त बढ़ाकर गिरफ्तारी की मांग कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों के लगातार मूवमेंट से स्थानीय रहवासियों में भारी दहशत का माहौल है। डरे हुए लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बदमाशों का आतंक बढ़ रहा है और यहां पुलिस गश्त की सख्त जरूरत है। पीड़ित परिवार सहित स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि फुटेज के आधार पर इन बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।



Source link