7 केंद्रों पर 2027 परीक्षार्थियों ने दी नीट परीक्षा: सतना में तीन चरणों में जांच, सीसीटीवी और जैमर लगाए गए; दिव्यांगों को अतिरिक्त समय मिला – Satna News

7 केंद्रों पर 2027 परीक्षार्थियों ने दी नीट परीक्षा:  सतना में तीन चरणों में जांच, सीसीटीवी और जैमर लगाए गए; दिव्यांगों को अतिरिक्त समय मिला – Satna News



सतना में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी आयोजित की गई। जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2027 पंजीकृत परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली।

.

परीक्षा शहर के प्रमुख संस्थानों जैसे शासकीय कन्या महाविद्यालय, शासकीय एक्सीलेंस स्कूल व्यंकट-1, पीएमश्री एक्सीलेंस महाविद्यालय गहरा नाला, शासकीय व्यंकट क्रमांक-2, शासकीय एमएलबी स्कूल और केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में आयोजित की गई। दिव्यांग विद्यार्थियों को नियमानुसार एक घंटे का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया।

परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तीन चरणों में गहन जांच की गई। पहले पुलिस द्वारा मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई, जिसके बाद एनटीए टीम ने बायोमेट्रिक सत्यापन किया। भीड़भाड़ से बचने के लिए प्रत्येक 45 विद्यार्थियों पर एक बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी केंद्रों पर 160 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर जैमर भी लगाए गए थे। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित थे। इसके अतिरिक्त, सभी केंद्रों पर कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किए गए थे ताकि व्यवस्था बनी रहे।



Source link