NH-46 पर भीषण हादसा, रायसेन जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार पलटी, एक युवती की मौत, 10 घायल

NH-46 पर भीषण हादसा, रायसेन जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार पलटी, एक युवती की मौत, 10 घायल


Last Updated:

Rajgarh Road Accident: राजगढ़ में NH-46 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर रायसेन लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गादिया स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे भयावहता देखी जा सकती है.

Zoom

राजगढ़ हाईवे कार हादसा.

Rajgarh News: राजगढ़ जिले से गुजरे NH-46 पर एक भीषण हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें करीब 11 लोग सवार थे, जिसमें से एक युवती की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हैं. यह घटना ब्यावरा और नरसिंहगढ़ के बीच गादिया स्कूल के समीप घटित हुई. हादसे का शिकार हुए सभी लोग मुख्य रूप से रायसेन जिले के निवासी बताए गए हैं.

सभी श्रद्धालु नलखेड़ा (आगर मालवा) स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन करने गए थे. दर्शन के बाद सभी लोग वापस अपने घर रायसेन लौट रहे थे. सफर के दौरान NH-46 मार्ग पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई. कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह सड़क पर ही पलट गई. इस भीषण दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में हादसे की भयावहता को साफ तौर पर देखा जा सकता है.

घायलों में एक 8 माह का मासूम भी
इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई है. कार में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 10 लोग घायल हुए हैं. घायलों की स्थिति काफी चिंताजनक बताई जा रही है. पीड़ितों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं. घायलों में एक बुजुर्ग और एक मात्र 8 माह का मासूम बच्चा भी है.

दो लोग गंभीर, भोपाल रेफर
हादसे के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया. राहगीरों और स्थानीय प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तत्काल नरसिंहगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू किया. हालांकि, दो लोगों की हालत बहुत अधिक गंभीर बनी हुई थी. गंभीर रूप से घायल चंद्रेश प्रताप और भीम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज की आवश्यकता थी, इसलिए उन्हें तत्काल भोपाल रेफर कर दिया गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link