भारी उद्योग विभाग ने किया यह प्रस्ताव आमंत्रित
केंद्र सरकार के भारी उद्योग विभाग ने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के निर्माण और संचालन के लिए सरकारी संगठनों, केंद्र और राज्य सरकारों की पीएसयू कंपनियों, राज्य के डिस्कॉम, तेल सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य पब्लिक और प्राइवेट संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट की मांग की है. इससे पहले भी भारी उद्योग विभाग ने 28 अगस्त 2019 को देश के विभिन्न शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के निर्माण और संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किया था. इन ईओआई के मूल्यांकन के बाद केंद्र सरकार ने 22 पब्लिक संस्थाओं एंटिटीज को 2877 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने की इजाजत दी थी.
इन रुटों पर बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशनराजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक व्हीकल पूरी रफ्तार के साथ अपनी मंजिल की ओर सरपट दौड़ा करेगी. केंद्र सरकार की योजना है कि देश के प्रमुख राजमार्गों और एक्सप्रेसवे में ईवी चार्जिंग स्टेशन का जाल बिछाया जाए. कुल 13370 किमी के 16 राजमार्गों और 9 एक्सप्रेसवे में 1544 ईवी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जाना है.
1. 800 किमी लंबी एनएच 44 दिल्ली-श्रीनगर पर 80
2. 1600 किमी लंबी एनएच 19 दिल्ली-कोलकाता पर 160
3. 800 किमी लंबी एनएच 44 आगरा नागपुर पर 80
4. 400 किमी लंबी एनएच 34 मेरठ से गंगोत्रीधाम पर 40
5. 1250 किमी लंबी एनएच 48 मुंबई-दिल्ली पर 124
6. 600 किमी लंबी एनएच 66 मुंबई पणजी पर 60
7. 700 किमी लंबी एनएच 53 और 60 मुंबई-नागपुर पर 70
8. 1000 किमी लंबी एनएच 48 मुंबई बंगलुरू पर 100
9. 450 किमी लंबी एनएच 16 कोलकाता-भुवनेश्वर पर 44
10. 1200 किमी लंबी एनएच 6 कोलकाता नागपुर पर 120
11. 700 किमी लंबी एनएच 12 कोलकाता-गंगटोक पर 70
12. 1200 किमी लंबी एनएच 16 चैन्नई-भुवनेश्वर पर 120
13. 750 किमी लंबी एनएच 44 और 32 चैन्नई-त्रिवेंद्रम पर 74
14. 500 किमी लंबी एनएच 716 चैन्नई-बेल्लारी पर 50
15. 1150 किमी लंबी एनएच 44 चैन्नई-नागपुर पर 114 और
16. 670 किमी लंबी एनएच 15 मंगलदेई(असम)- वाक्रो(अरुणाचल प्रदेश) पर 64 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाये जाने हैं.
इसके अलावा 9 एक्सप्रेसवे में भी ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए ईओआई आमंत्रित किया गया है.
1. मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे-100 किमी लंबी-10
2. अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस वे-100 किमी लंंबी-10
3. दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस वे-200 किमी लंबी-20
4. बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेस वे-150 किमी लंबी-14
5. बेंगलुरू-चैन्नई एक्सप्रेसवे-300 किमी लंबी-30
6. सूरत-मुंबई एक्सप्रेसवे-300 किमी लंबी-30
7. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे-300 किमी लंबी-30
8. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे-150 किमी लंबी-14
9. हैदराबाद ओआरआर एक्सप्रेसवे-175 किमी लंबी-16 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाया जाना है।
प्रत्येक 25 किमी में एक चार्जिंग स्टेशन होगा
प्रस्ताव में उल्लेख किया गया है कि राजमार्गों और एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ प्रत्येक 25 किमी की दूरी में एक ईवी फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाया जाएगा. प्रत्येक ईवी चार्जिंग स्टेशन में न्यूनतम 50 किलोवॉट और एक 15 किलोवॉट की डीसी 1 पॉवर दिया जाएगा. यहीं नहीं प्रत्येक 100 किमी में भारी वाहनों के लिए कम से कम एक 100 किलोवॉट वाली चार्जिंग प्वाइंट भी लगाया जाएगा. इस प्रस्ताव के पीछे केंद्र सरकार की मंशा साफ है कि देश भर में ईवी चार्जिग स्टेशनों का जाल बिछाकर इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दिया जाए. सरकार चाहती है कि जिस तरह देश के कोने -कोने में पेट्रोल और डीजल पंप है उसी तरह ईवी चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क बने.