- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Festival Special Will Pass Through Jabalpur; Decision To Run Special Trains For 12 12 Trips Two Days A Week
जबलपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
त्योहारों के अवसर पर जबलपुर स्टेशन से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें होकर गुजरेंगी। पमरे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती प्रियंका दीक्षित ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा कानपुर-लोकमान्य तिलक के बीच सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन 12-12 ट्रिप के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है।
यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित रहेगी। गाड़ी संख्या 04151 कानपुर से लोकमान्य तिलक सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को 23 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक 12 ट्रिप और वापसी में गाड़ी संख्या 04152 लोकमान्य तिलक से कानपुर सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को 24 अक्टूबर से 1 दिसम्बर तक 12 ट्रिप में चलेगी।