Madhya Pradesh Viral Video Case; Main Accused Arrested, Action will be taken under NSA | जबलपुर में ऑटो ड्राइवर को बेरहमी से पीटने वाला मुख्य आरोपी अभिषेक गाजियाबाद से गिरफ्तार; एनएसए के तहत होगी कार्रवाई

Madhya Pradesh Viral Video Case; Main Accused Arrested, Action will be taken under NSA | जबलपुर में ऑटो ड्राइवर को बेरहमी से पीटने वाला मुख्य आरोपी अभिषेक गाजियाबाद से गिरफ्तार; एनएसए के तहत होगी कार्रवाई


जबलपुर33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में ऑटो चालक को बेरहमी से पीटने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने उसका जुलूस निकाला।

  • ऑटो चालक की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ था, पिटाई के बाद आरोपी बेहोश हालत में बाइक में लाद कर ले गए थे
  • मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हस्तक्षेप किया था और पुलिस अधिकारियों को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे

जबलपुर के शोभापुर में स्कूटी से टक्कर के बाद ऑटो ड्राइवर की पिटाई करने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ गुड़ी महाराज को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यहां से नेपाल भागने की फिराक में था। गुड़ी पर जबलपुर में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसलिए उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक का धनी की कुटिया से जुलूस निकाला है। पुलिस ने अभिषेक और उसके सह आरोपी चंदन सिंह पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। हालांकि आरोपी चंदन सिंह अभी भी फरार है।

बीते दिनों ऑटो चालक की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बदमाश ऑटो ड्राइवर को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे थे। बेहोश हालत में भी वे ड्राइवर को लात-घूंसों से मार रहे थे। उसे अधमरा होने तक पीटते हुए दो बदमाश मोटर साइकिल पर लाद कर भी अपने साथ ले गए थे। ये सारा मामला एक छोटी सी टक्कर से शुरू हुआ था। जिसके बाद महिला ने फोन करके उन गुंडो को बुलाया था।

गृहमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई थी

जबलपुर पुलिस ने इस मामले को भी पहले हल्के में ही लिया था। इतना ही नहीं ज्यादती का शिकार होने के बावजूद पुलिस ने घायल ऑटो वाले को ही हवालात में बंद कर दिया था, लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसमें हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही पुलिस पुलिस अधिकारियों को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में पुलिस चार में से 3 गुंडों को पकड़ लिया था और फिर इनका जुलूस भी निकाला था।

बताया जा रहा है कि गुड़ी महाराज एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कत्ल समेत दूसरे जुर्म के करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वो हाल ही में जेल से छूट कर आया है, लेकिन वो जेल बाहर आने के बाद फिर से बेकाबू है और अभी भी कानून की धज्जियां उड़ाता घूम रहा था।



Source link