इंदौर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दोनों आरोपी खाली प्लाट में बैककर चोरी की प्लानिंग कर रहे थे।
- तिलक नगर पुलिस ने स्कीम नंबर – 140 में घेराबंदी कर दोनों चोरों को पकड़ा
- आरोपियों में एक निगरानीशुदा बदमाश, पुलिस उसकी निकाल रही कुंडली
तिलक नगर पुलिस ने दो ऐसे वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जो इंदौर से बाइक चुराकर देवास जिले के गांवों में बेचते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपी देवास जिले के सतवास और कांटाफोड़ के रहने वाले हैं। इनमें से एक निगरानीशुदा बदमाश है।

आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 बाइक जब्त की।
एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि तिलक नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर – 140 में दो संदिग्ध युवक बैठे हैं। इस पर टीम ने घेराबंदी कर युवकों काे पकड़ा। इनमें पास से एक बाइक बरामद हुई। दस्तावेज मांगने पर वे बहाने बनाने लगे। इसके बाद थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की बाइक होना कबूल लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम देवास जिले के सतवास निवासी अकबर और कांटाफोड़ निवासी बलराम बताया। सतवास निवासी अकबर निगरानी शुदा बदमाश है। इन्होंने पिछले चार-पांच महीने में इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 13 दो पहिया वाहन चुराए हैं। इसमें एमआईजी, चंदन नगर, तिलक नगर कनाडिया थाने से 9 बाइक चोरी की गई थी।
पुलिस के अनुसार कांटाफोड़ और सतवास में रेत का कारोबार होता है। यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों को ये आरोपी सस्ते दाम में वाहन बेचते थे। इन्होंने पहले भी इस प्रकार की चोरी कर वाहन बेचे थे। फिलहाल दोनों आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है जिनसे और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है