Eoin Morgan reacts on becoming KKR’s new captain, applaud Dinesh Kartik | केकेआर का कप्तान बनने पर इयोन मोर्गन ने दी प्रतिक्रिया, कार्तिक के बारे में कही ये बात

Eoin Morgan reacts on becoming KKR’s new captain, applaud Dinesh Kartik | केकेआर का कप्तान बनने पर इयोन मोर्गन ने दी प्रतिक्रिया, कार्तिक के बारे में कही ये बात


अबुधाबी: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नए कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की टीम के कप्तानी पद से हटने के फैसले को निस्वार्थ करार किया जिन्होंने खुद से ज्यादा टीम को महत्व दिया.

कार्तिक ने यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच से कुछ घंटे पहले उप कप्तान मोर्गन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी.

मोर्गन ने कहा, ‘हां, मैं हर किसी की तरह हैरान था. कल, डीके ने सूचित किया कि वह कप्तानी से हटना चाहता है और अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगाना चाहता है क्योंकि उसे लगता है कि टीम के लिए यही सर्वश्रेष्ठ विकल्प है’.

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत ही निस्वार्थ काम है और यह उसका साहस भी दिखाता है, जिसने कप्तान होते हुए टीम को खुद से आगे रखा’.

मोर्गन ने साथ ही कहा कि कार्तिक सहित नेतृत्व ग्रुप में अन्य खिलाड़ियों से मदद लेना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा, ‘मुझे इस टीम की कप्तानी जारी रखने में खुशी होगी. निश्चित रूप से अब उप कप्तान नहीं बल्कि कप्तान के तौर पर और उम्मीद करता हूं कि हमारे खिलाड़ियों के साथ काम जारी रखूंगा’.

बता दे कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बयान में कहा, “दिनेश कार्तिक ने केकेआर मैनेजमेंट को जानकारी दी है कि अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने और टीम का उद्देश्य पूरा करने के लिए उन्होंने इयोन मोर्गन को कप्तानी सौंप दी है.”

(इनपुट-भाषा)





Source link