Deendayal kitchen food will be available for 10 rupees instead of 5, 4 more places will open | 5 की बजाय 10 रुपए में मिलेगा दीनदयाल रसोई का भोजन, 4 और जगह खुलेगी रसोई

Deendayal kitchen food will be available for 10 rupees instead of 5, 4 more places will open | 5 की बजाय 10 रुपए में मिलेगा दीनदयाल रसोई का भोजन, 4 और जगह खुलेगी रसोई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Deendayal Kitchen Food Will Be Available For 10 Rupees Instead Of 5, 4 More Places Will Open

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

  • कोलार, गोविंदपुरा, करोंद और शहर के बीच किसी अन्य स्थान पर भी दीनदयाल रसोई खोलने की तैयारी

दीनदयाल रसोई में 5 रुपए में मिलने वाला भोजन अगले महीने से दोगुना महंगा हो जाएगा। यह भोजन 10 रुपए में मिलेगा। सुल्तानिया अस्पताल के पास यादगारे शाहजहांनाबाद पार्क परिसर में स्थित रसोई में रोजाना करीब 500 लोग भोजन करते हैं। इस भोजन की लागत 15 रुपए है। अब तक भोजन करने वाले व्यक्ति से 5 रुपए लिए जाते हैं।

इस रसोई के संचालन के लिए राज्य शासन अनाज उपलब्ध कराता है। शेष खर्चों की व्यवस्था दानदाताओं के माध्यम से होती है। अब दानदाताओं पर निर्भर रहने की बजाय राज्य शासन 5 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से भुगतान करेगा। शेष 10 रुपए भोजन करने वाले व्यक्ति से लिए जाएंगे।

नगर निगम के उपायुक्त विनोद शुक्ला ने बताया कि पूरे प्रदेश की स्थिति के अनुसार निर्णय लिया गया होगा। भोपाल में चार जगह कोलार, गोविंदपुरा, करोंद और शहर के बीच किसी अन्य स्थान पर भी दीनदयाल रसोई खोलने की तैयारी है। जल्द ही यहां पर व्यवस्थाएं की जाएंगी।



Source link