Injured in the fight, died during treatment, the section of murder increased on four people | मारपीट में घायल की उपचार के दौरान मौत, चार लोगों पर बढ़ाई हत्या की धारा

Injured in the fight, died during treatment, the section of murder increased on four people | मारपीट में घायल की उपचार के दौरान मौत, चार लोगों पर बढ़ाई हत्या की धारा


उन्हेल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

8 दिन पहले ग्राम सेकड़ी सुल्तानपुर में भैंस की पूंछ काटने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष के घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे पक्ष के चारों आरोपी पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई दौलतराम जोगावत ने बताया कि सैकड़ी सुल्तानपुर में आंजना एवं चौधरी परिवार में पुरानी रंजिश के चलते हटेसिंह आंजना ने कचरूलाल गायरी की भैंस की पूंछ काट दी थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से लाठियां चली। हटेसिंह को गंभीर चोट आने पर उन्हेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर कर दिया गया था।

इसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चारों आरोपी कचरूलाल गायरी, पुत्र मेहरबानसिंह, ईश्वरलाल और जगदीश पिता बलराम गायरी के खिलाफ 302 में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।



Source link