पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधा है. (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह बड़े एक्टर हैं. वो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को भी एक्टिंग में पीछे छोड़ सकते हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 17, 2020, 1:47 PM IST
कांग्रेस ने कमलनाथ के स्टार प्रचारक होने को लेकर और बाकी नेताओं की गैर मौजूदगी को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि मैं कोई स्टार प्रचारक नहीं हूं. एक्टर तो सीएम शिवराज हैं जो बड़े कलाकारों को भी कलाकारी में पीछे छोड़ सकते हैं. कमलनाथ ने शिवराज को दिल्ली में 15 परसेंट के नाम से मशहूर होने के बयान पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान 15 परसेंट ही नहीं बल्कि हंड्रेड परसेंट वाले नेता हैं. कमलनाथ ने कहा बीजेपी सरकार में हुए घोटालों पर भाजपा के नेता बात नहीं करते हैं. घोटालों के आरोपों से बचने के लिए सरकार को गिराया गया और अगले महीने से घोटालों की परतें फिर से खोलने का अभियान शुरू होगा.
MP by Election 2020 : दिग्विजय सिंह का दांव, भोपाल IG सहित इन अफसरों की चुनाव आयोग से शिकायत
कमलनाथ ने कहा कि जनता का विश्वास कांग्रेस को मिल रहा है, जिससे बीजेपी के नेता बौखला रहे हैं. कांग्रेस ने तो अभी तीन-चार दिन से ही अपना चुनाव अभियान शुरू किया है. 4 दिनों के अभियान से बीजेपी घबरा गई है. शिवराज को मुख्यमंत्री के तौर पर अभी 15 दिन और काटने हैं. बीजेपी के पास खुद बातें करने के लिए कुछ नहीं है इसलिए वह जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. कमलनाथ ने दावा किया है कि विधानसभा में सत्ता पक्ष के लिए जरूरी आंकड़ों की जानकारी उनके पास है और इस पर वह काम कर रहे हैं. कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं के पास जनता के बीच में बोलने के लिए कुछ भी नहीं है और उप चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखा कर रहेगी.