जबलपुर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नवरात्र पर्व के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शुरू होगा। इससे पहले ही विसर्जन कुंड तैयार कर लिया जाए। यह निर्देश कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने अधिकारियों को दिए। भटौली स्थित विसर्जन कुंड का निरीक्षण करने पहुँचे कलेक्टर ने क्रेन, मोटर-बोट और गोताखोरों के सभी इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
उन्होंने सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान साकेतधाम के संस्थापक स्वामी गिरीशानन्द सरस्वती, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, नगर निगम आयुक्त अनूप कुमार सिंह एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष पाठक भी मौजूद थे।