farmer dies due to heart attack during Jyotiraditya Scindia Mundi khandwa rally | मूंदी में सिंधिया को सुनने आए बुजुर्ग किसान ने कुर्सी पर बैठे-बैठे दम तोड़ा, सिंधिया ने दो मिनट का माैन रखकर श्रद्धांजलि दी

farmer dies due to heart attack during Jyotiraditya Scindia Mundi khandwa rally | मूंदी में सिंधिया को सुनने आए बुजुर्ग किसान ने कुर्सी पर बैठे-बैठे दम तोड़ा, सिंधिया ने दो मिनट का माैन रखकर श्रद्धांजलि दी


खंडवा14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन उसे लेकर वापस गांव लौट गए।

  • खंडवा के मांधाता विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी नारायण पटेल के समर्थन में सिंधिया ने की सभा
  • सिंधिया की सभा में आने से करीब 40 मिनट पहले किसान ने दम तोड़ा, परिजन बुजुर्ग को गांव लेकर रवाना हुए

खंडवा के मांधाता विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभा की। मूंदी में जनसभा काे संबोधित करने पहुंचे सिंधिया के आने के पहले ही एक दुखद घटना घट गई। सभा में शामिल होने आए एक 70 साल के बुजुर्ग की कुर्सी में बैठे-बैठे मौत हो गई। सिंधिया को जब इस बात का पता चला तो पहले उन्होंने किसान को मौन श्रद्धांजलि दी इसके बाद सभा को संबोधित किया।

मिली जानकारी अनुसार सिंधिया रविवार दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के लिए जनसभा करने मूंदी पहुंचे थे। सभा में पहुंचते ही उन्हें वहां मौजूद नेताओं ने बताया कि उंटावद निवासी 70 साल के किसान जीवन सिंह की कुछ देर पहले ही सभास्थल पर देहांत हो गया। इस पर उन्होंने अपनी बात शुरू करने के पहले इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए दो मिनट का मौन रखा। जानकारी अनुसार सिंधिया के सभा में पहुंचे के करीब 40 मिनट पहले ही किसान की कुर्सी में बैठे-बैठे मौत हो गई थी। किसान अन्य रिश्तेदारों और परिचितों के साथ उन्हें सुनने गांव से आ गए थे। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर गांव के लिए रवाना हो गए।



Source link