इंदौर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर में जमीन पर बैठे सिंधिया, बुरहानपुर में सोफे पर नजर आए।
- नेपा नगर विस सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर के समर्थन में बुरहानपुर में सभा की
- इंदौर में सांवेर विधानसभा के लिए भापजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट के लिए कंपेल में सभा की
स्टार प्रचारक राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को चुनावी मंच पर अलग-अलग अंदाज में नजर आए। दोपहर में वे बुरहानपुर स्थित दर्यापुर के एक खेत में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर के समर्थन में सभा करने पहुंचे। यहां पर उनके लिए मंच पर बैठने के लिए स्पेशल सोफे की व्यवस्था की गई थी। मंच पर उनका महाराजा वाला अंदाज दिखाई दिया। वहीं, सांवेर में भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट की सभा में वे एक आम कार्यकर्ता की तरह नजर आए। सिंधिया ने यहां कुर्सी पर ना बैठते हुए मंच नीचे बैठ गए और कार्यकर्ताओं से बतियाने लगे। इस दौरान वे मंच से ही सभी को मास्क लगाने की हिदायत देते रहे और बच्चियों को तिलक लगाकर दुलारा। उन्हें नीचे बैठा देख सभी नेता उनके साथ कुर्सी छोड़ नीचे बैठ गए।

सिंधिया के साथ मंच पर भाजपा के सभी नेता नीचे बैठे।
यह कहा सिंधिया ने….
उन्होंने कहा 14 साल में शिवराज सिंह जी ने पूरे मप्र में विकास और प्रगति की एक अलख जगाई थी। मेरे मन में भी एक अलख थी, कांग्रेस के झंडे के साथ मप्र के विकास, प्रगति, जनसेवा, संवेदनशीलता, गरीबों के उत्थान, किसानों के उन्नति की। एक आशा थी, विकासशील, प्रगतिशील सरकार बनाएंगे। 15 महीनों में विकास, प्रगति की लकीर छोड़, कमलनाथजी और दिग्विजयजी ने जेब भरने और भ्रष्टाचार की लकीर खींच दी। मामूली ट्रांसफर के लिए वल्लभ भवन में बोली लगती थी। 10 लाख, 20 लाख, 30 लाख। कलेक्टर, एसडीएम, एसडीओपी, टीआई का ट्रांसफर ऐसे होता था, जहां एक एसपी का ट्रांसफर एक सप्ताह में चार बार। क्या जोड़ी है, वाह रहे वाह। ऐसी जोड़ी राजनीति में नहीं, फिल्मी जगत में होना चाहिए। एक है छोटे भाई, समर्थक बोेल दूसरे बड़े भाई। सिंधिया बोले – कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है।

भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर के समर्थन में सभा की।

इंदौर के कंपेल में बच्ची को दुलासा और तिलक किया।