ग्लेन मैक्सवेल के फ्लॉप होने के बाद ट्विटर पर लोगों ने जमकर लिए मजे| Hindi News

ग्लेन मैक्सवेल के फ्लॉप होने के बाद ट्विटर पर लोगों ने जमकर लिए मजे| Hindi News


नई दिल्ली: किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) भले ही ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पर अब तक भरोसा करते आईं हैं, लेकिन ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मौजूदा आईपीएल (IPL) सीजन में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. अब खेले गए अपने 8 मैचों में वो कुल 58 रन ही बना पाए. मुंबई इंडियंस के खिलाफ बीते रविवार को खेले गए बेहद रोमांचक मैच में वो बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 KXIP vs MI: आखिर ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रही हैं प्रीति जिंटा?

मैच की दूसरी पारी के 14वें ओवर जब राहुल चाहर ने गेंद फेंकी तो मैक्सवेल ने लंबा शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से टकराकर सीधे स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में जा गिरी. मैक्सवेल अपने अब तक के आईपीएल करियर में 9 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं.

एक और नाकामी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मैक्सवेल के जमकर मजे लिए हैं, ट्विटर पर जैसे इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को लेकर मीम्स का बाढ़ आ गई है. सुरेश चौधरी ने लिखा है, प्रीति जिंटा मैक्सवेल से कह रही हैं कि उन्होंने आज मैक्सी से बेहतर खेल दिखाया है.

एक अन्य यूजर ने तस्वीरों के जरिए समझाया कि, टीम की मालकिन प्रीति जिंटा मैक्सवेल को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-2’  मूवी का डायलॉग बोल रही हैं, ‘बेटा तुमसे न हो पाएगा’

किसी सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में लिखा है कि, ‘आज प्रीति जिंटा ने मैक्सवेल से ज्यादा कैलोरी बर्न किया है.’

 





Source link