The 27-year-old man will also check out the positive, hotel and construction site in Mandsaur. | 27 साल का युवक मंदसौर में निकला पॉजिटिव, होटल और कंस्ट्रक्शन साइट भी जांचेंगे

The 27-year-old man will also check out the positive, hotel and construction site in Mandsaur. | 27 साल का युवक मंदसौर में निकला पॉजिटिव, होटल और कंस्ट्रक्शन साइट भी जांचेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • The 27 year old Man Will Also Check Out The Positive, Hotel And Construction Site In Mandsaur.

रतलाम4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कंटेनर में जमा पानी को खाली किया

  • ध्यान रखें… घरों में पानी जमा ना होने दें : 210 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, 7 पॉजिटिव भी सामने आ गए

जिले में डेंगू बढ़ता जा रहा है। एक और मामला सामने आ गया है। इसी के साथ 7 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इधर, अब मलेरिया विभाग भी नगर निगम के साथ मिलकर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है। देवगड़ में 27 साल के युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। युवक की 10 अक्टूबर से तबीयत खराब थी। पहले उन्होंने प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया, सुधार नहीं होने पर मंदसौर के पमनानी अस्पताल गए। वहां जांच की गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। गांव में 164 घरों में 821 लोगों का सर्वे किया गया। इस दौरान पानी से भरे 5 संदिग्ध कंटेनर मिले, जिन्हें खाली भी करवाया गया।

20 दिन में 3 मामले मिले

डेंगू के 20 दिन में 3 मामले सामने आ चुके हैं। इंद्रलोक नगर में दो मामले मिले थे।

55 हजार से ज्यादा घरों में सर्वे-जिले में जनवरी से अब तक 55,734 घरों में सर्वे किया जा चुका है। इसमें 210 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने बताया होटलों व कंस्ट्रक्शन साइट की जांच होगी। यह जांच नगर निगम के संग करेंगे।



Source link