टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को वित्तीय ऑफर देने के लिए HDFC बैंक के साथ साझेदारी की है.
टाटा मोटर्स (Tata motors) ने HDFC बैंक के साथ दो नई स्कीम लॉन्च (New scheme launch) की है. जो 30 नवम्बर तक जारी रहेगी. इसमें ग्रेजुअल स्टेपअप (Graduate stepup) और TML फ्लेक्सी ड्राइव स्कीम शामिल है. ये स्कीम BS-IV रेंज की नई कारों और SUVs पर लागू होंगी.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 19, 2020, 4:03 PM IST
ग्रेजुअल स्टेपअप स्कीम-इस स्कीम के अंतर्गत ग्राहक प्रति लाख रुपये पर कम से कम 799 रुपये प्रति महिना की राशि पर EMI विकल्प प्राप्त कर सकते हैं. यह प्रोडक्ट और वेरिएंट के अलावा आकर्षक ब्याज दरों पर निर्भर करेगा. खरीददार की भुगतान सुविधा के आधार पर EMI भुगतान धीरे-धीरे दो साल की अवधि में बढ़ेगा.
TML फ्लेक्सी ड्राइव स्कीम-इस स्कीम में ग्राहक को हर साल 3 महीने चुनने का विकल्प दिया जाएगा. इस दौरान प्रति लाख रुपये पर मिनिमम EMI हर महीने 789 रुपये हर महीने देना का प्रावधान होगा. इसमें भी प्रोडक्ट और वेरिएंट देखा जाएगा. इसके अलावा कम्पनी PV प्रोडक्ट रेंज पर दोनों स्कीम के अंतर्गत 100 फीसदी एक्स शोरूम फाइनेंस प्रदान करती है. इस प्रक्रिया के लिए ग्राहक अपने नजदीकी टाटा मोटर्स डीलर के पास जा सकते है. इसके अलावा HDFC बैंक के माध्यम से भी अपना ब्याज चयन कर ग्राहक इस स्कीम के तहत अपनी कार खरीद सकते हैं. टाटा मोटर्स ने दिवाली और दशहरा पर ग्राहकों को अपने सपनों की कार खरीदने का बेहतरीन मौका दिया है. 30 नवम्बर तक ग्राहक इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं.यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale 2020: Nokia के 6 दमदार एंड्रॉयड स्मार्ट TV पर आए दमदार ऑफर, जानें सबकुछ
आपको बता दें इस समय टाटा की हैचबैक कार ALTROZ ज्यादा प्रचलन में है. इसको भारत की सबसे सुरक्षित कार भी माना जाता है. इस पर EMI रेट काफी बेहतरीन ऑफर में है. इसके अलावा EMI के लिए हर साल पसंदीदा तीन माह का ऑफर भी काफी आकर्षक है.